नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में आपके साथ हमने a2 motivation arvind arora biography साझा की है, दोस्तों देखा जाए तो आज के समय में अरविंद अरोड़ा एक काफी अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में कार्य कर रहे हैं,
जोकि हमारी युवा पीढ़ी को काफी अच्छा मोटिवेशन प्रदान कर रहे हैं और लाखों लोग अरविंद अरोड़ा के मोटिवेशनल वीडियो को देखकर मोटिवेट हो रहे हैं और इन्हें बहुत से लोग फॉलो भी कर रहे हैं,
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम arvind arora जोकि a2 motivation यूट्यूब चैनल के मालिक हैं, इनकी जीवनी के ऊपर बात करेंगे, अगर आप अरविंद अरोड़ा के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
Contents
Arvind arora kon hai
दोस्तों आज के समय की बात की जाए, कि arvind arora कौन है तो यहां हम आपको बता दें अरविंद अरोड़ा आज एक बहुत बड़ा नाम बन चुका है, अरविंद अरोड़ा एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में कार्य कर रहे हैं,
इनका यूट्यूब के ऊपर a2 motivation के नाम से एक यूट्यूब चैनल है, जिसके माध्यम से यह लोगों को काफी ज्यादा मोटिवेट करते हैं, साथ ही अरविंद अरोड़ा एक शिक्षक भी है, जो वेदांतु इंस्टिट्यूट में पढ़ाते हैं, अरविंद अरोड़ा साधारण विचारों के व्यक्ति है, इन्हें सिंपल रहना काफी ज्यादा पसंद है,
दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको आप पता चल गया होगा कि अरविंद अरोड़ा कौन है, अब आगे हम इनके बारे में और भी ज्यादा डिटेल में जानेंगे।
Arvind Arora Wiki
नाम | अरविंद अरोड़ा |
पहचान | Motivation video creator |
जन्म की तारीख | 24 अगस्त 1994 |
जन्म का स्थान | गुजरात |
धर्म | हिंदू |
उम्र 2021 के अनुसार | 27 साल |
लंबाई | 1.54 मीटर |
वजन | 61 किलोग्राम |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | भूरा |
Arvind arora ने अपनी शिक्षा कहां प्राप्त की थी?
दोस्तों arvind arora ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के ही एक स्कूल से प्राप्त की थी, इसके बाद इन्होंने एक बैंक से एजुकेशनल लोन लेकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट की थी,
मुझे उम्मीद है अब आपको पता चल गया होगा कि अरविंद अरोड़ा ने अपनी शिक्षा कहां प्राप्त की थी।
Arvind arora ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत कब की थी
अरविंद अरोड़ा ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत सूरत में रहकर की थी जहां वे कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे, उस समय जब इन्होंने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी, तो इन्हें कुछ खासा रिस्पांस नहीं मिला था पर यह हार ना मानकर लगातार यूट्यूब पर अपने वीडियो डालते रहे,
दोस्तों इसके बाद जैसे ही हमारे देश में जिओ इंटरनेट फ्री कनेक्शन आया उसके बाद इनके चैनल पर काफी ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़ने लगे और देखते ही देखते लगभग 1 साल के अंदर ही इनके यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग जुड़ चुके थे,
दोस्तों इसके बाद इन्होंने कुछ और यूट्यूब चैनल बना लिए जिन पर आज यह काम कर रहे हैं इनके साथ आज लाखों लोग जुड़ चुके हैं।
Arvind arora का कैरियर
दोस्तों अगर arvind arora के कैरियर की बात की जाए, तो यहां पर हमारे सामने अरविंद अरोड़ा की जुबानी कही हुई एक कहानी निकल कर सामने आती है जो कि अरविंद अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताई थी,
इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक बहुत ही अच्छी मोटिवेशनल बात कही थी जो कि आज हर किसी के लिए मोटिवेशन पैदा करती है, उनका कहना था कि एक दिन यह किसी होटल के अंदर खाना खाने गए थे,
और जब यह होटल में खाना खा रहे थे तो उस वक्त होटल के अंदर इनके सामने वाली टेबल पर एक मां और एक बेटा खाना खाने के लिए आए थे, जिनमें से मां काफी बुजुर्ग थी और बेटे की उम्र लगभग 30 से 35 साल के अंदर थी,
दोस्तों जब उन दोनों ने खाना खा लिया तो उसके बाद होटल का बिल उस लड़के की मां ने दिया यह देखकर हमारे अरविंद अरोड़ा सर को काफी बड़ा झटका लगा और उन्होंने मन ही मन सोचा कि अगर मैंने अपनी लाइफ में कुछ नहीं किया,
तो एक दिन मेरे साथ भी यही होगा कि मैं जब अपने मां बाप के साथ कहीं खाना खाने जाऊंगा या फिर कहीं भी घूमने जाऊंगा तो वहां का पूरा खर्चा मेरे साथ वालों या फिर मेरे परिवार वालों को देना पड़ेगा,
दोस्तों उस दिन की यह बात अरविंद अरोड़ा के दिल और दिमाग से लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने काफी मन लगाकर पढ़ाई की और अपनी इंजीनियर की डिग्री को हासिल किया,
इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक यूट्यूब चैनल स्टार्ट किए जो कि आज काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और अरविंद अरोड़ा को लोग आज A2 मोटिवेशनल के नाम से भी जानते हैं।
Arvind Arora के सोशल अकाउंट
arvind.aroraj | |
arvind.aroraj | |
Arvind Arora | |
arvind.aroraj | |
YouTube | A2 Motivation |
A2 motivation net worth
दोस्तों अगर हम a2 motivation arvind arora के यूट्यूब चैनल a2 motivation net worth की बात करें तो यहां हम आपको बता दें, अरविंद अरोड़ा a2 मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल से लगभग 300 से $400 ऐडसेंस की मदद से कमा लेते हैं,
यही अगर हम ए टू मोटिवेशन चैनल पर मिलने वाली स्पॉन्सरशिप की बात करें, तो इससे रिलेटेड हमारे पास अभी फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है, पर अंदाजन अगर हम स्पॉन्सरशिप की बात करें, तो लगभग 300 से $400 तक इन्हें स्पॉन्सरशिप से भी मिल जाते होंगे,
यानी कि दोस्तों कुल मिलाकर अरविंद अरोड़ा a2 motivation यूट्यूब चैनल से हर महीने 600 से $700 आराम से कमा लेते हैं।
FAQ’s
Q1: Arvind arora कौन है?
Ans: अरविंद अरोड़ा एक यूट्यूब मोटिवेशनल स्पीकर हैं और साथ ही अरविंद अरोड़ा एक शिक्षक भी है, जो वेदांतु इंस्टिट्यूट में पढ़ाते हैं।
Q2: अरविंद अरोड़ा का जन्म कब हुआ था? (Arvind Arora Date of Birth)
Ans: अरविंद अरोड़ा का जन्म 24 अगस्त 1994 को हुआ था।
Q3: अरविंद अरोड़ा की आयु कितनी है? (Arvind Arora age)
Ans: 2021 के अनुसार अरविंद अरोड़ा की आयु 27 साल है।
Read More Post:
- Online jobs for students
- Telegram se paise kaise kamaye
- Mobile app se paise kaise kamaye in hindi
- How to earn money in instagram
- Facebook se earning kaise kare in hindi
Conclusion:
आज की पोस्ट में हमने आपको A2 motivation arvind arora biography, अरविंद अरोड़ा के यूट्यूब चैनल A2 मोटिवेशनल के बारे में बताया है, साथ ही हमने यहां आपको अरविंद अरोड़ा से जुड़ी हुई जानकारियां भी दी है,
अगर आप अरविंद अरोड़ा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को एक बार अवश्य पढ़ें, इस पोस्ट से रिलेटेड अगर आपकी कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं,
आगे भी अगर आप इसी तरह की अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट पर subscribe करके जाएं, धन्यवाद।