History of oyo: OYO meaning in hindi, oyo full form, oyo rooms price, oyo customer care, ओयो होटल का मालिक कौन है, ओयो में क्या काम होता है, oyo में जाने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?
दोस्तों हमारा अपने दोस्तों के साथ या अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यही आता है कि होटल कौन सा लेना चाहिए, रूम कहां बुक करें, सबसे सस्ता रूम किस होटल में मिलेगा, कौन सा होटल हमारे लिए सेफ है, इत्यादि।
जब हम यह सब गूगल पर सर्च करते हैं तो रिजल्ट में हमें सबसे ऊपर और सबसे सस्ता रेंट पर रूम देने वाला होटल की लिस्ट में नाम ओयो का मिलता है। पर ओयो रूम्स का नाम सुनकर काफी लोगों के मन में गलत ख्याल आते हैं और इसके चलते काफी लोग ओयो रूम लेना पसंद नहीं करते हैं।
दोस्तों आज का हमारा यह लेख इन्हीं सभी के ऊपर लिखा गया है, और यहां आपको ओयो होटल से संबंधित हर जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है जिससे कि आपको ओयो के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके और फिर आप एक सही फैसला ले सकते है, कि क्या आपको oyo mein room booking करनी चाहिए या नहीं। तो आइए जानते हैं, oyo rooms के बारे में।
Contents
- 1 OYO meaning in hindi: OYO ka full form kya hai
- 2 ओयो होटल्स की शुरुआत कैसे हुई? | ओयो होटल का मालिक कौन है?
- 3 OYO में रूम बुक कैसे करे?
- 4 ओयो के क्या फायदे हैं? (OYO Benefits)
- 5 ओयो के क्या नुकसान है?
- 6 ओयो से संबंधित रोचक जानकारियां
- 7 OYO customer care number | OYO helpline number
- 8 FAQ’s: OYO से संबंधित सवाल जवाब
- 9 Conclusion:
OYO meaning in hindi: OYO ka full form kya hai
O | ON |
Y | Your |
O | Own |
OYO full form in english | On Your Own |
OYO full form in hindi | स्वयं के बल पर |
OYO meaning in hindi: oyo का पूरा नाम “On Your Own” (ऑन योर ओन) है, और जिसका हिंदी अर्थ “स्वयं के बल पर” होता है, अर्थात आप अपने स्वयं के बल पर ऑनलाइन एक सस्ता और अच्छा कमरा किराए पर ले सकते हैं।
Top 20 Photo banane wala apps: अगर आप फोटो सजाने वाला ऐप्स या सबसे अच्छा फोटो एडिटर तलाश कर रहे हैं तो आप यहां दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
ओयो होटल्स की शुरुआत कैसे हुई? | ओयो होटल का मालिक कौन है?
OYO kya hai: दोस्तों बहुत से लोगों का यह मानना है कि ओयो एक होटल का नाम है, पर यहां आपकी जानकारी के लिए बता दे, ओयो किसी होटल का नाम नहीं है बल्कि ओयो एक ऑनलाइन होटल बुकिंग भारतीय कंपनी है। और oyo ka full form “ON YOUR OWN” है।
ओयो होटल्स की शुरुआत कैसे और कब हुई थी: दोस्तों ओयो होटल की शुरुआत वर्ष 2012 में गुडगांव के अंदर स्थित हुड्डा सिटी सेंटर के एक छोटे से होटल से की गई थी, और शुरुआत में ओयो होटल का नाम “ऑरवेल स्टे प्राइवेट लिमिटेड” रखा गया था, पर वर्ष 2013 में ओयो होटल के मालिक ने अपने होटल का नाम ओयो (oyo) कर दिया था।
ओयो होटल का मालिक कौन है: ओयो होटल के मालिक (oyo owner) रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) है, रितेश अग्रवाल एक भारतीय नागरिक हैं जिनका जन्म वर्ष 1997 में 16 नवंबर को ओडिसा के बिस्सम, कट्टक रायगड़ा के अंदर हुआ था, रितेश अग्रवाल को बचपन से ही टेक्नोलॉजी से काफी ज्यादा लगाव था और उन्होंने अपनी 13 साल की उम्र में ही मोबाइल के सिम कार्ड का काम शुरू कर दिया था।
Mobile number location kaise pata kare: अगर आपका मोबाइल गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो ऐसे में आप अपने मोबाइल की लोकेशन कैसे पता कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दिए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
OYO में रूम बुक कैसे करे?
दोस्तों oyo रूम बुकिंग करना बहुत ही ज्यादा आसान है पर इसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, साथ ही उसमें एक इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है, अगर आपके पास यह दोनों चीजें मौजूद है तो आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन ओयो रूम बुक कर सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं।
No 1: OYO app download करे
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में “oyo hotel booking app” डाउनलोड करनी है।
No 2: OYO app मैं अपना अकाउंट बनाएं
अब आपको ओयो बुकिंग एप मोबाइल में ओपन करनी है और उसके अंदर अपने मोबाइल नंबर से अपना एक अकाउंट बना लेना है।
No 3: जगह का चुनाव करें
अब आपको जिस जगह या जिस शहर में रूम चाहिए उस जगह का चुनाव करते हुए अपना एक होटल पसंद करना है।
Follow US
Axialwork.com से जुड़ने के लिए आप हमें फेसबुक पर फॉलो कर सकते हैं, ताकि आपको हमारी वेबसाइट की ज्ञानवर्धक जानकारियां समय-समय पर मिलती रहे।
अभी फॉलो करेंNo 4: रूम बुकिंग का आवेदन करें
होटल सेलेक्ट करने के बाद आपको उसमें रूम का किराया चेक कर लेना है जो कि अगर आपके बजट में आता है तो आप उसके अंदर अपना एक रूम बुकिंग का आवेदन लगा सकते हैं यानी कि अपने मनपसंद का रूम बुक कर सकते हैं।
Motu patlu ki jodi wala cartoon: अगर आपको मोटू पतलू वाला कार्टून देखना पसंद है तो उसके सभी एपिसोड ऑनलाइन कैसे देखें और कैसे उसे डाउनलोड करें इसकी पूरी जानकारी यहां दिए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
ओयो के क्या फायदे हैं? (OYO Benefits)
- घर बैठे ऑनलाइन आप भारत के किसी भी कोने में अपने मनपसंद के होटल में रूम बुक कर सकते हैं।
- ओयो रूम बुकिंग सर्विस आज आपको भारत के हर शहर में देखने को मिलेगी।
- दूसरे होटलों के मुकाबले ओयो आपको सबसे सस्ता होटल में रूम किराए पर उपलब्ध कराता है।
- ओयो कंपनी की सर्विस दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी अच्छी है।
- कम समय में ज्यादा ग्रोथ हासिल करने वाली भारतीय कंपनियों में ओयो का नाम शामिल है।
ओयो के क्या नुकसान है?
- ओयो होटल अक्सर अखबार और टीवी चैनल की सुर्खियों में रहता है ओयो में अधिकांश रूप से इनलीगल एक्टिविटी होती हुई बताई जाती है।
- ओयो होटल में अक्सर रूम के अंदर कैमरे लगे हुए मिले हैं।
- जो होटल ओयो कंपनी से टाईअप कर के oyo room booking की सर्विस देते हैं, उनकी अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें ओयो की तरफ से समय पर पैसा नहीं मिलता है।
- ओयो होटल के अंदर अधिकांश रूप से युवक और युवतियों रूम बुक करते हैं।
Mobile internet speed ko kaise fast kare: अगर आपके मोबाइल की इंटरनेट स्पीड स्लो है तो ऐसे में आप यहां दिए लिंक पर क्लिक करके उन सभी तरीकों को जान सकते हैं जिनसे आप इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं।
ओयो से संबंधित रोचक जानकारियां
- वर्ष 2022 की बात की जाए तो हम यहां आपको बता दें ओयो होटल के मालिक मात्र 25 साल की उम्र में 6000 करोड रुपए के मालिक बन चुके हैं।
- आज भारत में ओयो कंपनी का नाम कम समय में ज्यादा ऊंचाइयां प्राप्त करने वाली कंपनियों के अंदर लिया जाता है।
- ओयो की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी।
- ओयो का कारोबार आज भारत के अलावा दूसरे देशों में भी पहुंच चुका है।
- ओयो कंपनी का प्रमुख मुख्यालय “गुड़गांव” में स्थित है।
- ओयो कंपनी बनाने का आईडिया airbnb से लिया गया है।
OYO customer care number | OYO helpline number
OYO customer care number | 93139 31393 |
Realtime Customer Assistant: | https://www.oyorooms.com/yo/ |
guestsupport.na@oyorooms.com |
GB whatsapp kya hai: जीबी व्हाट्सएप किस देश का है, क्या जीबी व्हाट्सएप लीगल है, जीबी व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करें, पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
FAQ’s: OYO से संबंधित सवाल जवाब
Q1: ओयो होटल का पहले क्या नाम था?
Ans: शुरुआत में ओयो होटल का नाम “ऑरवेल स्टे प्राइवेट लिमिटेड” रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर oyo रखा गया था।
Q2: रूम किस होटल में लेना चाहिए?
Ans: जिस होटल में आपको रहने खाने और सोने की सुविधा सबसे अच्छी मिले, साथ ही जिसके रूम का किराया सस्ता हो, आपको इस तरह के होटल में ही रूम बुक करना चाहिए।
Q3: ओयो में क्या काम होता है?
Ans: ओयो ऑनलाइन रूम बुकिंग कराने की सुविधा प्रदान करती है, oyo के माध्यम से आप घर बैठे भारत के किसी भी कोने में अपने मनचाहे होटल में अपने लिए रूम बुक कर सकते हैं।
Q4: आयो में जाने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?
Ans: OYO में जाने के लिए आपको ऑनलाइन ओयो होटल में रूम बुकिंग करनी होती है और रूम बुकिंग करने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है।
Q5: अविवाहित जोड़ों के लिए ओयो रूम्स मिल जाएगा?
Ans: अगर आप पूरी तरह से “बालिक” हैं तो आप ऑनलाइन ओयो रूम्स बुक कर सकते हैं।
Q6: OYO rooms price क्या है?
Ans: ओयो रूम्स की प्राइस ₹320 से शुरू होती है।
Q7: OYO rooms price in 1 hours?
Ans: बहुत सी जगहों पर ओयो रूम्स घंटों के हिसाब से बुक किया जा सकता है जिन की कीमतें ₹110 प्रति घंटे के हिसाब से होती हैं।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
आगे और पढ़े:
- भारत में 7 साल के बच्चों के लिए खिलौनों की लिस्ट
- 5 साल के बच्चों के लिए खिलौने
- 3 साल के बच्चों के खिलौने
- Top 10 remote control robot car for kids
- बिना इंटरनेट online डायनासोर वाला गेम खेलें
Conclusion:
दोस्तों इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और उन्हें भी यह ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने को कहें, और हमें सपोर्ट करें ताकि हम आगे भी आपके लिए और भी अच्छी-अच्छी ज्ञानवर्धक जानकारियां लाते रहे।
हमें उम्मीद है आपको हमारा आज का यह लेख “OYO meaning in hindi, oyo full form, oyo rooms price” पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित आपके मन में जो भी सवाल आ रहे हैं आप उन्हें कमेंट में पूछ सकते हैं और अपनी राय कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं।
दोस्तों इसी तरह से अगर आप आगे भी रेगुलर हमारे सभी लेखों की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे टेलीग्राम ग्रुप के ऊपर फॉलो कर सकते हैं, धन्यवाद।