नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में हमने आपको Rana daggubati biography in hindi | राणा दग्गुबाती जीवनी के ऊपर चर्चा की है, यहां पर हमने राणा दग्गुबाती के जीवन से जुड़ी हर बात साझा की है,
आप सभी ने बाहुबली मूवी जरूर देखी होगी बाहुबली मूवी का एक सवाल जो सोशल मीडिया पर काफी छाया करता था कि “बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा” जिसका जवाब किसी के पास नहीं होता था, आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज करती है,
इस पोस्ट में हमने बाहुबली मूवी से जुड़ी आपको कोई भी जानकारी नहीं दी है, पर बाहुबली मूवी के अंदर आपको जो “भल्लालदेव” का किरदार देखने को मिला था उस किरदार को बखूबी निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती का पूरा जीवन परिचय इस पोस्ट में आपके साथ साझा किया है,
अगर आप राना डग्गुबत्ती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
Contents
- 1 राणा दग्गुबाती का परिचय | Rana daggubati wiki
- 2 राणा दग्गुबाती का जन्म और परिवार
- 3 राणा दग्गुबाती की शिक्षा
- 4 राणा दग्गुबाती की पसंद
- 5 राणा दग्गुबाती निजी जानकारी
- 6 राणा दग्गुबातीकी कमाई (Net warth)
- 7 राणा दग्गुबाती से जुड़ी रोचक जानकारियां
- 8 राणा दग्गुबाती का करियर
- 9 राणा दग्गुबाती से जुड़े विवाद
- 10 राणा दग्गुबाती शारीरिक संरचना
- 11 राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड के बारे में जाने
- 12 राणा दग्गुबाती का विवाह कब हुआ | Rana daggubati wife
- 13 राणा दग्गुबाती की फिल्में | Rana daggubati movies
- 14 राणा दग्गुबाती के सोशल अकाउंट्स
- 15 FAQ’s
- 16 Conclusion:
राणा दग्गुबाती का परिचय | Rana daggubati wiki
नाम | राणा दग्गुबाती |
उपनाम | राणा |
जन्मतिथि | 14 दिसंबर 1984 |
जन्मस्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
आयु | 37 वर्ष (2021 के अनुसार) |
पिता का नाम | सुरेश बाबू दग्गुबती |
माता का नाम | लक्ष्मी दग्गुबती |
भाई | अभिराम दग्गुबती |
बहन | मालविका दग्गुबती |
शादी की तारीख | 8 अगस्त 2020 |
धर्मपत्नी | मिहिका बजाज |
राशि | धनु |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | तमिलनाडु, भारत |
स्कूल | हैदराबाद पब्लिक स्कूल, हैदराबाद |
कॉलेज | चेन्नई फिल्म स्कूल, चेन्नई |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
राणा दग्गुबाती का जन्म और परिवार
राणा दग्गुबाती का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु मैं 14 दिसंबर 1984 को हुआ था, राणा दग्गुबाती के पिता का नाम “सुरेश बाबू दग्गुबाती” है और यह एक फिल्म निर्माता है, राणा की मां का नाम “लक्ष्मी दग्गुबाती” है, इनके दादा का नाम “रामानायडू” है और इनके दादा भी एक फिल्म निर्माता रह चुके हैं,
राणा दग्गुबाती के एक भाई और एक बहन भी है इनके भाई का नाम “अभिराम दग्गुबाती” हैं और बहन का नाम “मालविका दग्गुबाती” है।
मन्या सुर्वे: भारत का पढ़ा लिखा सर्वप्रथम गैंगस्टर जिससे दाऊद भी डरता था, हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए क्लिक करें
राणा दग्गुबाती की शिक्षा
Rana daggubati ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद मैं “हैदराबाद पब्लिक स्कूल” से प्राप्त की थी, स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने “चेन्नई फिल्म स्कूल” मैं अपना एडमिशन करवा लिया था इस स्कूल से इन्होंने “इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी” के ऊपर पढ़ाई की थी और इसमें इन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त करी थी।
राणा दग्गुबाती की पसंद
पसंदीदा भोजन | हलीम, बिरयानी, ग्रिल्ड श्रीम्पा, साशिमी, सुशी, अफगानी चिकन, पाकिस्तानी चिकन, तलवा गोश्त |
पसंदीदा अभिनेता | कमल हासन, अक्षय कुमार |
पसंदीदा अभिनेत्री | कैटरीना कैफ़ |
पसंदीदा निर्देशक | राजकुमार हिरानी |
पसंदीदा फिल्में | पीकू, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, पीके |
राणा दग्गुबाती निजी जानकारी
No 1: राणा दग्गुबाती कक्षा 10 में एक बार फेल हो चुके हैं,
No 2: स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने एक कॉलेज के अंदर एडमिशन लिया था और वहां पर इन्होंने बी कॉम का सब्जेक्ट लिया था, जिसको इन्होंने सिर्फ 2 महीने बाद ही छोड़ दिया था,
No 3: दोस्तों इन्होंने कुछ समय तक टीवी पर आने वाले विज्ञापनों के अंदर एक मॉडल के रूप में भी कार्य किया है,
No 4: राणा दग्गुबाती ने मुंबई के बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ले रखी है,
No 5: राणा दग्गुबाती सिर्फ अपनी एक ही आंख से देख सकते हैं,
महेंद्र सिंह धोनी: भारतीयों के दिल में बसने वाले हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राणा दग्गुबातीकी कमाई (Net warth)
राणा दग्गुबाती की कमाई (Net warth) कि अगर हम बात करें तो यहां आपको बता दें 2021 के अंदर इनकी कमाई 6 मिलीयन डॉलर से ज्यादा है, जिसे अगर हम भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो लगभग 44 करोड रुपए के आसपास होती है,
इनकी मंथली इनकम की बात की जाए तो यह हर महीने 50 लाख रुपए तक कमा लेते हैं, दोस्तों यहां पर हमने इनकी 5 साल की कमाई की जानकारी आपके साथ साझा की है,
2020 Net Worth | $5.5 Million |
2019 Net Worth | $5 Million |
2018 Net Worth | $4.8 Million |
2017 Net Worth | $4 Million |
2016 Net Worth | $3.4 Million |
राणा दग्गुबाती से जुड़ी रोचक जानकारियां
No 1: राणा दग्गुबाती के पिता और इनके दादा फिल्म निर्माता है,
No 2: राणा दग्गुबाती के दादा रामानायडू ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 वर्षों से भी अधिक समय तक काम किया है,
No 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता “दग्गुबाती वेंकटेश” राणा दग्गुबाती के चाचा हैं,
No 4: Rana daggubati और अभिनेता राम चरण ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है,
राणा दग्गुबाती का करियर
दोस्तों राणा दग्गुबाती का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जिसमें इनके परिवार के लगभग हर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं जिसके चलते इन्होंने भी अपना रुख एक्टिंग की तरफ कर लिया और इन्होंने “चेन्नई फिल्म स्कूल” से पढ़ाई की जहां पर इन्होंने फोटोग्राफी से रिलेटेड पढ़ाई की थी,
फोटोग्राफी की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद यह अपने पिता के साथ मिलकर उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालने लगे थे और वहां पर इन्होंने लगभग 5 साल तक काम किया था, शुरुआत में इन्होंने कुछ विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री के ऊपर काम किया था,
दोस्तों इसी बीच साल 2008 से 9 के बीच में इन्हें एक फिल्म के लिए ऑफर दिया गया था और जिसमें उन्होंने काम किया था, इनकी की पहली फिल्म “लीडर” साल 2010 में रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई थी पर इन्हें इस फिल्म के जरिए काफी ज्यादा पहचान मिल गई थी,
इसके बाद इन्होंने साल 2011 में एक डेब्यू फिल्म के अंदर काम किया था इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था, दोस्तों इसके बाद इन्हे एक के बाद एक फिल्म मिलती रही और इस तरह से इनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई है।
राणा दग्गुबाती से जुड़े विवाद
राणा दग्गुबाती काफी सरल स्वभाव के इंसान हैं और जिसके चलते इनसे जुड़े विवाद हमें देखने को नहीं मिले हैं पर दोस्तों सोशल मीडिया पर साल 2013 को इनसे संबंधित हमें एक विवाद देखने को मिला था,
साल 2013 के अंदर अभिनेता विक्रम ने अपने ट्विटर के ऊपर राणा दग्गुबाती से संबंधित एक ट्वीट किया था और अपने ट्वीट में अभिनेता विक्रम ने राणा को कहा था, कि राणा ने तेलुगू उद्योग से काम शुरू किया था और आज वह बॉलीवुड में चला गया है, क्योंकि वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खासा काम नहीं कर पाया है,
उस समय अभिनेता विक्रम के द्वारा किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था इस बात को लेकर राणा ने इस ट्वीट का जवाब कुछ इस तरह से दिया था
प्रिय श्री विक्रम, मैंने देखा है कि आप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मेरे से संबंधित कुछ बातें बोली है, अच्छा होगा कि अगर आप मेरे ऊपर ध्यान न देकर अपने व्यवसाय के ऊपर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें, मैंने अभिनेता के रूप में केवल 2 साल 6 महीने ही काम किया है और आप इस इंडस्ट्री में लगभग 25 सालों से काम कर रहे हैं मैंने आपकी काफी फिल्मों को देखा है और कुछ फिल्मों का मैं प्रशंसक भी हूं इसलिए मुझे आपकी किस भी बात का बुरा नहीं लगा है।
अमरीश पुरी: बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने-माने विलन अमरीश पुरी की जीवनी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राणा दग्गुबाती शारीरिक संरचना
लम्बाई | 1.88 मीटर |
वजन | 102 कि० ग्रा० |
छाती | 46 इंच |
कमर | 35 इंच |
Biceps | 18.5 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड के बारे में जाने
राणा दग्गुबाती अपनी कुछ गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा में हमेशा हमें देखने को मिले हैं यहां पर हमने इनकी कुछ गर्लफ्रेंड्स की जानकारी आपके साथ साझा की है,
Trisha Krishnan (त्रिशा कृष्णन)
दोस्तों सोशल मीडिया पर त्रिशा कृष्णन और राणा दग्गुबाती को लेकर काफी अफवाह चलती थी कि राणा और त्रिशा एक गंभीर रिश्ते में हैं इन्हें अक्सर एक साथ काफी बार देखा भी गया है जिससे ऐसा लगता था कि एक दूसरे से प्यार करते हैं,
सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर एक अफवाह भी उड़ी थी कि यह दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं,
इन दोनों का संबंध हमें ज्यादा दिनों तक देखने को नहीं मिला और कॉफी विद करण के भाग 6 में राणा को देखा गया था उस वक्त करण जौहर ने राणा से त्रिशा के साथ अपने समीकरण के बारे में पूछताछ की थी,
जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था, कि त्रिशा काफी समय से मेरी एक अच्छी दोस्त रही है, पर हमारे बीच दोस्ती के अलावा ज्यादा कुछ नहीं था, अब यह बात कहां तक सही है इसकी जानकारी हमारे पास भी नहीं है।
Rakul Preet Singh (रकुल प्रीत सिंह)
दोस्तों बीते कुछ सालों से रकुल और राणा पड़ोसी है यानी कि दोनों के मकान एक दूसरे के आसपास ही है और इसके चलते इन दोनों को एक साथ काफी बार देखा गया है पर इन दोनों को साथ में देख कर यह अनुमान लगाना सुविधाजनक नहीं था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है या नहीं,
नकुल और राणा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाह भी चल रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं,
बाद में रकुल ने इन अफवाहों के बीच अपने जवाब भी दिए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि राणा और मैं सिर्फ पड़ोसी है और हमारा एक दोस्तों का समूह है और उनमें से राणा भी मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं जब से मैंने अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की है तब से हम एक दूसरे को जानते हैं और हम काफी अच्छे दोस्त हैं,
Sameera Reddy (समीरा रेड्डी)
साल 2012 में राणा और समीरा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुआ करती थी यह सब तब शुरू हुआ था जब समीरा ने राणा के साथ एक तेलगु फिल्म के गाने के लिए अभिनय किया था,
इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर हमें यह चर्चा देखने को मिले, समीरा ने यह गाना सिर्फ राणा के लिए किया है, पर इन सवालों के बीच समीरा ने अपना बयान दिया कि मैंने गाना केवल निर्देशक Krish’s के आग्रह करने पर किया है, सोशल मीडिया पर मेरे और राणा के संबंध को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है हमारे बीच कुछ भी नहीं है,
दोस्तों इस बयान के बाद समीरा और राणा के बारे में हमें कुछ भी सोशल मीडिया पर पढ़ने को या सुनने को नहीं मिला।
राणा दग्गुबाती का विवाह कब हुआ | Rana daggubati wife
राणा दग्गुबाती ने “मिहिका बजाज” से 8 अगस्त 2020 को शादी की थी, इन्होंने यह शादी लॉकडाउन के अंदर की थी जिसके चलते इनकी शादी में सिर्फ 30 लोग ही शामिल थे,
सूरदास: भक्ति काल के कवि सूरदास की जीवनी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राणा दग्गुबाती की फिल्में | Rana daggubati movies
संख्या | फिल्म का नाम | साल |
1. | Leader | 2010 |
2. | Dum Maaro Dum | 2011 |
3. | Nenu Naa Rakshasi | 2011 |
4. | Naa Ishtam | 2012 |
5. | Department | 2012 |
6. | Krishnam Vande Jagadgurum | 2012 |
7. | Yeh Jawaani Hai Deewani | 2013 |
8. | Something Something | 2013 |
9. | Arrambam | 2013 |
10. | Baby | 2015 |
11. | Dongaata | 2015 |
12. | Baahubali: The Beginning | 2015 |
13. | Rudramadevi | 2015 |
14. | Size Zero | 2015 |
15. | Inji Iduppazhagi | 2015 |
16. | Bangalore Naatkal | 2016 |
17. | Ghazi | 2017 |
18. | The Ghazi Attack | 2017 |
19. | Baahubali 2: The Conclusion | 2017 |
20. | Nene Raju Nene Mantr | 2017 |
21. | Welcome to New York | 2018 |
22. | N.T.R: Kathanayakudu | 2019 |
23. | N.T.R: Mahanayukudu | 2019 |
24. | Housefull 4 | 2019 |
25. | Enai Noki Paayum Thota | 2019 |
26. | Kaadan | 2021 |
27. | Aranya | 2021 |
28. | Haathi Mere Saathi | 2021 |
29. | Madai Thiranthu | 2021 |
30. | 1945 | 2021 |
31. | Virata Parvam | 2021 |
32. | Untitled remake of Ayyappanum Koshiyum | 2021 |
राणा दग्गुबाती के सोशल अकाउंट्स
Rana Daggubati | |
Ranadaggubati |
FAQ’s
Q1: Rana daggubati wife का क्या नाम है?
Ans: मिहिका बजाज
Q2: राणा दग्गुबाती की उम्र कितनी है?
Ans: 2021 के अनुसार राणा की उम्र 37 वर्ष है।
Q3: राणा दग्गुबाती की पहली फिल्म का क्या नाम है?
Ans: Leader
Q4: राणा दग्गुबाती का बाहुबली फिल्म में क्या नाम था?
Ans: भल्लालदेव
आगे और पढ़ें:
- विश्व का सबसे तेज दौड़ने वाला इंसान कौन है ?
- शौर्य और अनोखी धारावाहिक की कहानी
- ससुराल सिमर का धारावाहिक की कहानी
- अंजली तेंदुलकर की जीवनी
- कबीर दास की जीवनी
Conclusion:
आज की पोस्ट में हमने आपको “Rana daggubati biography in hindi | राणा दग्गुबाती जीवनी” बताई है अगर आप राणा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं इनकी जीवनी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें,
इस पोस्ट से संबंधित अगर आपके कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर साझा करें,
आगे भी अगर आप इसी तरह की अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर सब्सक्राइब करके जाए, धन्यवाद।