नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में हमने आपके साथ Ranbir Kapoor: इंडिया के रॉकस्टार रणबीर कपूर का जीवन परिचय साझा किया है,
दोस्तों आज हम बॉलीवुड फिल्म जगत के रॉकस्टार के नाम से फेमस रणबीर कपूर की जीवनी यहां आपके साथ साझा की गई है अगर आप रणबीर कपूर के काफी अच्छे फैन हैं और आप उनकी लाइफस्टाइल, वह कितना कमाते हैं से लेकर यहां हमने आपको रणबीर कपूर की सभी फिल्मों की भी जानकारी दी है,
अगर आप रणबीर कपूर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
Contents
- 1 रणबीर कपूर का परिचय | About ranbir kapoor
- 2 रणवीर कपूर का जन्म और उनके परिवार के बारे में जाने | Ranbir kapoor family
- 3 रणवीर कपूर की शिक्षा | Ranbir kapoor education
- 4 रणबीर ने एक्टिंग किस स्कूल से सीखी है | Ranbir kapoor acting school
- 5 रणबीर कपूर की पसंदीदा चीजें
- 6 रणवीर कपूर से जुड़ी निजी जानकारी
- 7 रणवीर कपूर की कमाई | Ranbir kapoor net worth
- 8 रणबीर कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- 9 रणबीर कपूर का करियर
- 10 रणबीर कपूर से जुड़े विवाद
- 11 रणबीर कपूर को मिले पुरस्कार
- 12 रणबीर कूपर की गर्लफ्रेंडस के बारे में जाने
- 13 रणवीर कपूर की मूवी | Ranbir kapoor movies list
- 14 रणवीर कपूर की आने वाली फिल्में | Ranbir kapoor upcoming movies
- 15 रणबीर कपूर के गाने / Ranbir kapoor songs list
- 16 रणबीर कपूर के डायलॉग | Ranbir kapoor dialogue
- 17 रणबीर कपूर के सोशल अकाउंट्स
- 18 FAQ’s
- 19 Conclusion:
रणबीर कपूर का परिचय | About ranbir kapoor
नाम | रणबीर कपूर |
वास्तविक नाम | रणबीर राज कपूर |
उपनाम | डब्बू, गंगलू |
जन्मतिथि | 28 सितंबर 1982 |
आयु | 39 वर्ष (2021 के अनुसार) |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि | तुला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पिता | ऋषि कपूर (अभिनेता) |
माता | नीतू सिंह (अभिनेत्री) |
भाई | ज्ञात नहीं |
बहन | रिद्धिमा कपूर साहनी |
स्कूल | बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई |
कॉलेज | एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
वजन | 78 कि० ग्रा० के आसपास |
धर्म | हिन्दू |
पता | पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई |
पसंद | फुटबॉल खेलना, यात्रा करना और फिल्में देखना |
पहली फिल्म | सांवरिया |
कार संग्रह | ऑडी ए 8, ऑडी आर 8, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज-बेंज जी 63 |
बाइक संग्रह | हार्ले डेविडसन |
रणवीर कपूर का जन्म और उनके परिवार के बारे में जाने | Ranbir kapoor family
रणवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई, महाराष्ट्र मैं हुआ था, दोस्तों रणवीर कपूर बॉलीवुड के जाने-माने और काफी ज्यादा पॉपुलर रह चुके हीरो ऋषि कपूर के बेटे हैं और रणवीर कपूर की मां का नाम नीतू कपूर है जोकि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने भी काफी अच्छा नाम कमाया हुआ है,
आज हमारे भारत में कपूर खानदान को हर कोई जानता है और यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें रणबीर कपूर से लेकर इनके दादा तक सभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं इनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी पुराना नाता रहा है,
रणबीर कपूर के एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम रिधिमा कपूर है।
मन्या सुर्वे: भारत का पढ़ा लिखा सर्वप्रथम गैंगस्टर जिससे दाऊद भी डरता था, हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए क्लिक करें
रणवीर कपूर की शिक्षा | Ranbir kapoor education
रणबीर कपूर ने अपनी प्रारंभिक स्कूल की पढ़ाई मुंबई में रहकर “बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल” से प्राप्त की थी और इसके बाद इन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई “एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स” से प्राप्त की थी।
रणबीर ने एक्टिंग किस स्कूल से सीखी है | Ranbir kapoor acting school
रणबीर कपूर ने एक्टिंग स्ट्रासबर्ग इंस्टीट्यूट और विजुअल आर्ट्स स्कूल से सीखी है,
रणबीर कपूर की पसंदीदा चीजें
No 1: रणवीर का पसंदीदा भोजन जंगली मटन, पाया, चिकन करी, मिष्टी दोई, ग़ुलाब जामुन है,
No 2: रणवीर के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, गुरु दत्त, अल पचीनो, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, क्रिस्टोफर नोलन है,
No 3: रणबीर की पसंदीदा अभिनेत्री नताली पोर्टमैन, माधुरी दीक्षित, काजोल है,
No 4: रणवीर को बॉलीवुड की यह फिल्में काफी ज्यादा पसंद है, श्री 420, मिस्टर इंडिया, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी,
No 5: रणबीर को हॉलीवुड की यह फिल्में काफी ज्यादा पसंद है, A Wonderful Life, The Lord of the Rings Trilogy, Lost in Translation, Eternal Sunshine of the Spotless Mind
No 6: रणवीर के पसंदीदा निर्देशक महबूब खान, बिमल रॉय, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, अयान मुखर्जी है,
No 7: रणवीर का पसंदीदा रंग लाल, सफ़ेद और काला है,
No 8: रणवीर का पसंदीदा खेल फुटबॉल है,
No 9: इन्हें किताबें पढ़ना काफी ज्यादा पसंद है और किताबों में इनकी पसंदीदा बुक Heavier Than Heaven हैं,
No 10: रणवीर को इटली, न्यूयॉर्क और वेनिस जैसे देशों में घूमना काफी ज्यादा पसंद है,
महेंद्र सिंह धोनी: भारतीयों के दिल में बसने वाले हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
रणवीर कपूर से जुड़ी निजी जानकारी
No 1: रणबीर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान रितिक रोशन और संजय दत्त की नकल उतारने में काफी ज्यादा माहिर है,
No 2: रणबीर कपूर का नाम उनके ग्रैंडफादर के नाम पर रखा गया है और रणबीर का वास्तविक नाम रणबीर राज कपूर है,
No 3: रणबीर कपूर काफी तेज स्वर में बात करते हैं और यह खाना भी काफी फास्ट खाते हैं पर यह स्वाभाविक नहीं करते हैं, रणबीर कपूर “नेजल देविएटेड सेप्टम नामक” एक बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण यह काफी तेज बात करते हैं और खाना भी काफी फास्ट खाते हैं,
No 4: रणवीर अपनी पूरी कपूर फैमिली के अंदर इकलौते ऐसे इंसान हैं जो ज्यादा पढ़े लिखे हैं, इनके पूरे कपूर परिवार के अंदर कोई भी इंसान दसवीं पास नहीं है,
No 5: रणवीर अपनी छोटी उम्र में बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे जिसके चलते इनके चेहरे पर एक चोट लग गई थी जिसके निशान आज भी इनके चेहरे के ऊपर दिखाई देते हैं,
रणवीर कपूर की कमाई | Ranbir kapoor net worth
दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है रणबीर कपूर की फैमिली का हर एक इंसान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कहीं ना कहीं जुड़ा हुआ है और जिसके चलते इनकी संपत्ति भी दिन-ब-दिन काफी ज्यादा बढ़ गई है,
- सबसे पहले हम आपको बता दें रणबीर कपूर को हर एक बॉलीवुड फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए तक की धनराशि मिलती है,
- रणबीर ने बहुत सी जगहों पर प्रॉपर्टी खरीद रखी है,
- रणबीर कपूर कुछ कंपनियों के अंदर ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्यरत हैं और यह ब्रांड एंबेसडर के तौर पर 5 करोड़ की धनराशि लेते हैं,
- रणबीर कपूर के पास 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कारों का कलेक्शन है,
- रणबीर कपूर की कुल कमाई यानी कि इनकी पूरी नेट वर्थ (Net Worth) 350 करोड रुपए के आसपास है।
रणबीर कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
No 1: रणबीर कपूर आज भी अपनी मां से पॉकेट मनी लेते हैं,
No 2: रणबीर कपूर कोई भी कार्य करने से पहले अपनी मां की राय जरूर लेते हैं,
No 3: रणवीर ने अपने दोनों हाथों पर टैटू बनवा रखे हैं जिसमें से इन्होंने अपने एक हाथ पर आवारा लिखवा रखा है और दूसरे हाथ पर इन्होंने एक क्रॉस का साइन बनवा रखा है,
No 4: रणबीर को काफी अच्छा तबला बजाना आता है,
No 5: रणवीर ने फिल्म “रॉकस्टार” में काम करने से पहले गिटार बजाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था,
अमरीश पुरी: बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने-माने विलन अमरीश पुरी की जीवनी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
रणबीर कपूर का करियर
दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है कपूर खानदान शुरू से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और जिसके चलते रणबीर भी बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री आ रहे हैं,
रणबीर को भी बचपन से ही एक्टिंग का काफी ज्यादा शौक रहा है, रणबीर ने पढ़ाई के साथ साथ एक्टिंग का भी कोर्स किया हुआ है,
रणबीर के फिल्मी करियर की शुरुआत 9 दिसंबर 2007 में आई फिल्म सांवरिया से हुई थी, हालांकि सांवरिया फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी, पर फिल्म में इनकी एक्टिंग देखने लायक थी और काफी दर्शको ने इनकी एक्टिंग को सराहा था,
इनकी एक्टिंग को देखते हुए बाद में इन्हें एक के बाद एक नई नई फिल्में मिलने लगी थी और इस तरह से इनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी।
रणबीर कपूर से जुड़े विवाद
दोस्तों हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो जिसकी लाइफ में कोई भी विवाद ना हो और फिर रणवीर कपूर विवादों से कैसे बच सकते हैं इनकी भी लाइफ की कुछ ऐसे विवाद है जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर रहे हैं जिनकी जानकारी यहां हमने आपको दी है,
No 1: सलमान खान ने एक पार्टी में रणबीर को थप्पड़ मारा था
यह उस समय की बात है जब रणबीर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारियां कर रहे थे उसी वक्त एक पार्टी के दौरान रणबीर की बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ लड़ाई हो गई थी,
उस लड़ाई में रणबीर ने सलमान खान को कुछ ऐसे अपशब्द कह दिए थे जिससे सलमान खान को और रणवीर के ऊपर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया था और उसके चलते सलमान खान ने रणबीर को एक थप्पड़ मार दिया था।
पर इस बात को सलमान खान और रणबीर के परिवार वालों ने आपस में सुलझा लिया था, दोस्तों इस के लड़ाई के बाद सलमान और रणबीर सांवरिया और अजब प्रेम की गजब कहानी मूवी में एक साथ देखे गए थे।
No 2: एक्स गर्लफ्रेंड ने रणवीर का उड़ाया था मजाक
काफी टाइम पहले एक शो आया करता था “कॉफी विद करण” नाम का इस शो में रणवीर की गर्लफ्रेंड ने रणवीर के ऊपर काफी ज्यादा कमेंट किए थे, जिसका सीधा असर रणवीर की इमेज पर पड़ा था,
और इस विवाद के दौरान रणवीर के पिता ऋषि कपूर को रणवीर का बचाव करने के लिए सबके सामने आना पड़ा था।
No 3: रणवीर की माहिरा के साथ एक फोटो हुई थी वायरल
साल 2017 में रणवीर की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हुई थी उस तस्वीर के अंदर रणबीर एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ स्मोकिंग करते हुए नजर आए थे,
और जो पाकिस्तानी अभिनेत्री इनके साथ तस्वीर में नजर आई थी उसका नाम माहिरा था।
सूरदास: भक्ति काल के कवि सूरदास की जीवनी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रणबीर कपूर को मिले पुरस्कार
No 1: साल 2008 में फिल्म “सांवरिया” के लिए रणवीर को “स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर – मेल” के लिए अवार्ड दिया गया था,
No 2: साल 2012 में फिल्म “रॉकस्टार” के लिए इन्हें “हॉटेस्ट पेअर ऑफ़ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था,
No 3: साल 2012 में इन्हें फिल्म “रॉकस्टार” में के लिए “बेस्ट एक्टर” का अवार्ड मिला था,
No 4: साल 2013 में आई फिल्म “ये जवानी है दीवानी” के लिए इन्हें “हॉटेस्ट पेअर ऑफ़ द ईयर” का अवार्ड दिया गया था,
No 5: साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म “बर्फी” के लिए इन्हें “बेस्ट एक्टर” का अवार्ड मिला था।
रणबीर कूपर की गर्लफ्रेंडस के बारे में जाने
सबसे पहले तो हम यहां आपको बता दें रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर हमेशा सोशल मीडिया के ऊपर काफी चर्चा में रहे हैं और जिसके चलते रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में हर किसी को पता है,
अगर आपको रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं पता है तो यहां हम आपको उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं तो आइए जानते हैं उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में,
अवंतिका मलिक (Avantika Malik)
दोस्तों सबसे पहले सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक का नाम आया था,
लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर का पहला क्रश अवंतिका मलिक थी,
दोस्तों उन दिनों अवंतिका मलिक एक “जस्ट मोहब्बत” नामक सेट पर काम कर रही थी, उस वक्त रणवीर उनसे मिलने उनके शूटिंग वाले सेट के ऊपर जाया करते थे, पर दोस्तों इनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और बाद में अवंतिका ने इमरान खान से शादी कर ली थी।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
अवंतिका मलिक से रणवीर का रिश्ता टूटने के बाद सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का नाम रणवीर कपूर की दूसरी गर्लफ्रेंड के रूप में आया था, इन दोनों ने आपस में काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया था,
पर कुछ कारणों के कारण इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और कुछ ही समय बाद यह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो गए थे।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
रणवीर कपूर की गर्लफ्रेंड के लिस्ट में दीपिका पादुकोण का तीसरा स्थान आता है, दीपिका पादुकोण का रणवीर कपूर के साथ रिश्ता लगभग 2 सालों तक बिल्कुल सही चला था और उस समय इन दोनों ने शादी करने का भी फैसला किया था,
पर दोस्तों कुछ पर्सनल कारणों के चलते इन दोनों के बीच में दूरियां बन गई और यह दोनों भी एक दूसरे से अलग हो गए, हालांकि जब यह दोनों एक दूसरे से अलग हुए थे उसके बाद भी इन्होंने बहुत सी फिल्मों में एक साथ काम किया है और आज भी यह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
दोस्तों रणवीर की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में कैटरीना कैफ का भी नाम आता है जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म एक्टर विकी कौशल से शादी कर ली है,
रणवीर और कैटरीना के बारे में उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां पढ़ने को मिलती थी, इनका रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत देखने को मिलता था, यह दोनों एक साथ लिविंग रिलेशनशिप में भी कुछ सालों तक रहे थे,
पर दोस्तों रणबीर ने कैटरीना के साथ साल 2016 में अपना रिश्ता बिल्कुल खत्म कर दिया था,
दोस्तों यहां पर हमने आपको रणबीर कपूर की उन सभी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया है जिन्हें लेकर यह सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते थे पर इनके अलावा भी कुछ ऐसी गर्लफ्रेंड चिंकी रही है जिनके बारे में इन्होंने कभी भी सोशल मीडिया पर जिक्र नहीं किया है,
Ranbir kapoor girlfriend 2021
दोस्तों फिलहाल अगर हम 2021 की बात करे, कि 2021 में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कौन है तो इस से रिलेटेड सोशल मीडिया पर हमें इसकी कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जिसके चलते हम आपको यहां रणवीर की गर्लफ्रेंड के बारे में बताने में असमर्थ हैं,
अगर हमें रणवीर की गर्लफ्रेंड से रिलेटेड कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह जानकारी हम यहां आपके साथ साझा कर देंगे।
GTA 5 APK download: अगर आप अपने एंड्राइड मोबाइल में जीटीए 5 गेम खेलना चाहते हैं, तो यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
रणवीर कपूर की मूवी | Ranbir kapoor movies list
संख्या | फिल्म | रिलीज की तारीख | रिजल्ट |
No 1: | सांवरिया | 9 नवंबर 2007 | Disaster |
No 2: | बचना ए हसीनो | 15 अगस्त 2008 | Above Average |
No 3: | वेक अप सिद | 2 अक्टूबर 2009 | Semi Hit |
No 4: | अजब प्रेम की गजब कहानी | 6 नवंबर 2009 | Super Hit |
No 5 | रॉकेट सिंह | 11 दिसंबर 2009 | Average |
No 6: | राजनीति | 4 जनवरी 2010 | Super zHit |
No 7: | अंजाना अंजानी | 1 अक्टूबर 2010 | Average |
No 8: | रॉकस्टार | 11 नवंबर 2011 | Hit |
No 9: | बर्फी | 14 सितंबर 2012 | Super Hit |
No 10: | यह जवानी है दीवानी | 13 मई 2013 | Blockbuster |
No 11: | बेशर्म | 2 अक्टूबर 2013 | Flop |
No 12: | मुंबई वेलवेट | 15 मई 2015 | Disaster |
No 13: | तमाशा | 27 नवंबर 2015 | Flop |
No 14: | यह दिल है मुश्किल | 28 अक्टूबर 2016 | Hit |
No 15: | जग्गा जासूस | 14 जुलाई 2017 | Flop |
No 16: | संजू | 29 जून 2018 | All Time Blockbuster |
रणवीर कपूर की आने वाली फिल्में | Ranbir kapoor upcoming movies
- शमशेरा
- ब्रह्मास्त्र
- लव रंजन
- संदीप रेड्डी वांगा
रणबीर कपूर के गाने / Ranbir kapoor songs list
- Ae Dil Hai Mushkil
- Ilahi
- Matargashti
- Badtameez Dil
- Bulleya
- Tu Hai Ki Nahi
- Tujhe Bhula Diya
- KABIRA
- Heer Toh Badi Sad Hai
- Sadda Haq
- Iktara
- Kyon
- Wat Wat Wat
- Tum Ho
- Bheegi Si Bhaagi Si
- SUBHANALLAH
- Phir Ud Chala
- Khuda Jaane
- Main Kya Karoon
- Balam Pichkari
- Yeh Jawaani Hai Deewani
- Phir Le aaya dil
- BOOND BOOND
- Dil Ka Jo Haal Hai
- NADAAN PARINDEY
- Fifi
- Bachna Ae Haseeno
- Main Kya Karoon
- Hairat
- Aahista Aahista
- Mora Piya
- Aas Pass Khuda
- Jo Bhi Main
- Pocket Mein Rocket
- Shehar Mein
- Anjaana Anjaani Ki Kahani
- Hawa Hawa
Pubg alternative: अगर आपके मोबाइल में पब्जी नहीं चलता है तो आप पब्जी जैसे दूसरे गेम खेल सकते हैं जिनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
रणबीर कपूर के डायलॉग | Ranbir kapoor dialogue
संख्या | मूवी का नाम | डायलॉग |
No 1: | बर्फी | किसने कहा प्यार सिर्फ एक बार होता है ? |
No 2: | ये जवानी है दीवानी | मैं उड़ना चाहता हूँ, दौड़ना चाहता हूँ, गिरना भी चाहता हूँ. बस, रुकना नहीं चाहता |
No 3: | ये जवानी है दीवानी | इश्क़ मेरी सेहत के लिए अच्छा नहीं है |
No 4: | वेक अप सिद | गोल्स पाने की ख़ुशी तभी महसूस होती है …जब उसे किसी के साथ शेयर कर सको |
No 5: | अंजाना अंजानी | मारने के लिए तुम्हे कितने भी वजह मिल जाए… जीने के लिए बस एक ही वजह काफी होती है |
No 6: | राजनीति | प्यार जितना मुश्किल होता है उतनी ही आसानी से खो भी जाता है |
No 7: | अजब प्रेम की गजब कहानी | क्या लड़की है यार, बाल सिल्की सिल्की, गाल मिल्की मिल्की ये तो चलती फिरती वैनिला आइस क्रीम है |
No 8: | ए दिल है मुश्किल | आसान है क्या? ऐसी मोहब्बत करना जिसके बदले मोहब्बत न मिली |
No 9: | ये जवानी है दीवानी | कहीं पे पहुँचने के लिए कहीं से निकलना बहुत ज़रूरी होता है |
No 10: | रॉकस्टार | तू लिस्ट बना…जितने भी ये तेरे कीड़े है न, उन सब की लिस्ट…माँ कसम शादी से पहले सारे मार डालेंगे |
No 11: | बर्फी | लाइफ में सबसे बड़ा रिस्क होता है… कोई रिस्क न लेना |
No 12: | ए दिल है मुश्किल | प्यार कैंसर की तरह होता है बिन बुलाए आ जाता है और मार कर चला जाता है |
No 13: | ये जवानी है दीवानी | तुम्हारे जैसी लड़कियां फ्लर्टिंग के लिए नहीं, इश्क के लिए बनी है |
रणबीर कपूर के सोशल अकाउंट्स
Ranbir kapoor instagram id | ranbir_kapoooor |
Ranbir kapoor twitter | Ranbir Kapoor Universe |
Ranbir kapoor facebook | Ranbir Kapoor |
FAQ’s
Q1: Ranbir kapoor age क्या है?
Ans: रणवीर कपूर की उम्र 2021 के अनुसार 39 वर्ष हैं।
Q2: Ranbir kapoor wife का क्या नाम है?
Ans: दोस्तों रणबीर कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है।
Q3: Ranbir kapoor height क्या है?
Ans: 1.83 मीटर
Q4: Ranbir kapoor sister का क्या नाम है?
Ans: रिद्धिमा कपूर साहनी
Q5: Ranbir kapoor first movie का नाम क्या है?
Ans: सांवरिया
आगे और पढ़ें:
- विश्व का सबसे तेज दौड़ने वाला इंसान कौन है ?
- शौर्य और अनोखी धारावाहिक की कहानी
- ससुराल सिमर का धारावाहिक की कहानी
- अंजली तेंदुलकर की जीवनी
- कबीर दास की जीवनी
Conclusion:
आज की पोस्ट में हमने आपको रणवीर कपूर की पूरी जीवनी के बारे में बताया है अगर आप रणवीर कपूर के फैन है और उनकी जीवनी के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप इसकी पूरी जानकारी हमारी इस पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं,
इस पोस्ट से संबंधित अगर आपके कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर साझा करें ताकि सभी तक यह जानकारी पहुंच सके,
आगे भी अगर आप इसी तरह की अपडेट्स प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर subscribe करके जाएं, धन्यवाद।