Sushant singh rajput biography in hindi, सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय, (Sushant Singh Rajput Age, Family, filmy dialogue, Career, Movie List, all songs list, Cast, Girlfriend, death case, net worth, etc)
दोस्तों आज सुशांत सिंह राजपूत हमें छोड़कर क्यों ना चले गए हो, पर आज हर भारतीय के दिल में उनका नाम जरूर बसता है, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है।
अगर फ्यूचर में बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में कभी किसी यंग टैलेंटेड हीरो का नाम आएगा तो उसमें सबसे ऊपर सुशांत सिंह का नाम नजर आएगा। सुशांत सिंह राजपूत काफी शांत और खुशमिजाज इंसान रहे हैं जो कि आज हमारे बीच नहीं है।
सुशांत सिंह का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा है पर फिर भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर सुशांत को हर कोई सम्मान पूर्वक देखता है। सुशांत हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ, थियेटर और टीवी सीरियल में भी काम किया था।
दोस्तों सुशांत सिंह काकरिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा मुश्किलों से गुजरा है क्योंकि सुशांत सिंह के परिवार से कोई भी व्यक्ति बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता है, आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी के बारे में, बॉलीवुड करियर, सुशांत सिंह हिट एंड फ्लॉप फिल्म, सुशांत सिंह की पहली फिल्म कौन सी है, सुशांत सिंह राजपूत के जन्म से लेकर मृत्यु तक के पूरे सफर के बारे में आपको पूरी जानकारी दी गई है।
आज की पोस्ट में हम सुशांत सिंह राजपूत के जन्म से लेकर मृत्यु तक के पूरे सफर के बारे में जानेंगे, अगर आप सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की कहानी जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े,
Contents
- 1 Sushant singh rajput wiki | सुशांत सिंह राजपूत का परिचय
- 2 सुशांत सिंह राजपूत का जन्म और परिवार
- 3 सुशांत सिंह राजपूत की शिक्षा | सुशांत सिंह राजपूत कितने पढ़े लिखे हैं?
- 4 सुशांत सिंह राजपूत का करियर | सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता कैसे बने?
- 5 सुशांत सिंह राजपूत के लव अफेयर | सुशांत सिंह राजपूत गर्लफ्रेंड
- 6 सुशांत सिंह राजपूत को मिले कुछ पुरस्कार
- 7 सुशांत सिंह राजपूत के टीवी शो कि लिस्ट | Sushant Singh Rajput all tv show list
- 8 सुशांत सिंह राजपूत की कितनी हिट फिल्में हैं? | सुशांत सिंह राजपूत की सभी प्रसिद्ध फिल्मों के नाम
- 9 सुशांत सिंह राजपूत ऑल मूवी लिस्ट (Sushant Singh Rajput all movie list)
- 10 सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी डायलॉग
- 11 सुशांत सिंह राजपूत के जीवन के रोचक तथ्य को जाने
- 12 सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कब हुई? | सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई?
- 13 सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवालों के जवाब: FAQ’s
- 13.1 Q1: सुशांत सिंह राजपूत हिन्दू धर्म में किस जाती से है।
- 13.2 Q2: सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी कौन है?
- 13.3 Q3: सुशांत सिंह राजपूत के पास कितनी संपत्ति है?
- 13.4 Q4: सुशांत सिंह राजपूत ने कितनी फिल्म बनाई है?
- 13.5 Q5: क्या अंकिता और सुशांत की शादी हुई थी?
- 13.6 Q6: सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीदी थी क्या?
- 13.7 Q7: सुशांत सिंह राजपूत के पास कौन सा टेलीस्कोप है?
- 13.8 Q8: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म कौन सी है?
- 13.9 Q9: सुशांत सिंह राजपूत के कितने भाई हैं?
- 13.10 Q10: सुशांत सिंह राजपूत का असली नाम क्या था?
- 14 Conclusion:
Sushant singh rajput wiki | सुशांत सिंह राजपूत का परिचय
पूरा नाम | सुशांत सिंह राजपूत |
छोटा नाम | गुड्डू |
वास्तविक नाम | गुलशन |
जन्म की तारीख | 21 जनवरी 1986 |
जन्म स्थान | पटना, बिहार (भारत) |
मृत्यु की तारीख | 14 जून 2020 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उम्र (Age) | 34 वर्ष (2020) |
पेशा (व्यवसाय) | अभिनेता, एंटरप्रेनर, फिलांथ्रोपिस्ट |
गृहनगर | दिल्ली |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति | क्षत्रिय |
राशि | कुम्भ |
शैक्षिक योग्यता | बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग |
वजन (भार) | 75 कि० ग्रा० |
पहली फिल्म | काई पो चे (2013) |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
गर्लफ्रेंड | अंकिता लोखंडे,कृति सेनन,रिया चक्रवर्ती। |
शारीरिक संरचना | छाती: 40 इंच, कमर: 32 इंच, Biceps: 14 इंच |
Small Business idea in Hindi: अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं या किसी अच्छे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं तो हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म और परिवार
सुशांत सिंह का जन्म 7 जनवरी 1986 में बिहार पटना में एक राजपूत परिवार में हुआ था, सुशांत के पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह है जो कि एक सरकारी कर्मचारी हैं और मां का नाम उषा सिंह है, और सुशांत की मां की मृत्यु सन्न 2002 में हो गई थी। सुशांत की चार बहने हैं जिनमें से इनकी एक बहन मीतू सिंह राज्य स्तर पर क्रिकेट की खिलाड़ी है। सुशांत का परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में आकर बस गया था।
सुशांत सिंह राजपूत की शिक्षा | सुशांत सिंह राजपूत कितने पढ़े लिखे हैं?
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शुरूआती पढ़ाई “सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना” से कि है और इसके बाद आगे की शिक्षा दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से प्राप्त की थी, इसके बाद इन्होंने अपनी आगे की कॉलेज की पढ़ाई “दिल्ली काॅलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग” से की और यहां से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी, सुशांत पढ़ाई में काफी अच्छे थे।
अमरीश पुरी: बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने-माने विलन अमरीश पुरी की जीवनी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत का करियर | सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता कैसे बने?
दोस्तों सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी करियर काफी मुश्किलों से होकर गुजरा है, सुशांत सिंह राजपूत को बचपन मैं एक्टिंग का कोई शौक नहीं था, पर सुशांत को बचपन से ही डांस करने का काफी शौक था वह अपने कॉलेज के समय से ही डांस के अंदर काफी ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे थे।
इसके बाद एक अच्छा मुकाम हासिल करने का सपना लिए वह मुंबई आ गए और मुंबई में आकर उन्होंने एक डांस ग्रुप ज्वाइन किया, डांस के साथ साथ उन्होंने कुछ थियेटर्स के अंदर भी काम किया। सुशांत में कभी हारना नहीं सीखा था और उन्हें जब भी मौका मिलता वह नई नई चीजों को सीखने में अपनी रुचि दिखाते थे।
इसी शौक के चलते सुशांत ने एक्शन डायरेक्टर अल्लन अमीन से मार्शल आर्ट कि शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में ऑडिशन दिए जिनमें से उन्हें एक धारावाहिक में काम करने का मौका मिल गया जिसका नाम “किस देश में है मेरा दिल” था।
दोस्तों यह इनका पहला टीवी शो रहा है, जिसमें उन्होंने काम किया है। दोस्तों इस धारावाहिक में इनकी मेहनत लगन और एक्टिंग को देखते हुए इन्हें एक दूसरे धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” मैं जगह दी गई। और इस धारावाहिक के अंदर इनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।
इस धारावाहिक को करने के बाद देखते ही देखते ही इन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलने लगे थे। जिसमें से इन्होंने कई बड़े-बड़े डांस शो भी किए जैसे कि झलक दिखला जा 4 और जरा नच के दिखा 2, इत्यादि।
इसके बाद सुशांत को काफी परिश्रम और मेहनत करने के बाद बॉलीवुड की फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” के अंदर बतौर हीरो काम करने का मौका मिला, इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था जिसके चलते इन्हें आगे जाकर एक के बाद एक फिल्मे मिलने लगी।
दोस्तों शुरुआत में सुशांत सिंह के साथ कोई भी हीरोइन काम करना पसंद नहीं करती थी और उसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि इनकी फैमिली में से कोई भी व्यक्ति टीवी जगत से जुड़ा हुआ नहीं था। पर फिर भी हार न मानते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी कम वक्त में काफी बड़ा मुकाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में बना लिया था।
सूरदास: भक्ति काल के कवि सूरदास की जीवनी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत के लव अफेयर | सुशांत सिंह राजपूत गर्लफ्रेंड
दोस्तों सुशांत सिंह राजपूत का जब फिल्मी करियर शुरू हुआ था तभी से सुशांत सिंह अपने लव अफेयर को लेकर चर्चाओं में बनी रहते थे, उस समय सुशांत सिंह अंकिता लोखंडे को डेट किया करते थे। वैसे तो इन दोनों का संबंध काफी अच्छा था और काफी लंबे समय तक भी चला पर बाद में आपसी मनमुटाव के कारण यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने एक फिल्म में कीर्ति सेनन के साथ काम किया था और जब यह दोनों एक फिल्म में काम कर रहे थे तो कुछ समाचार पत्रों में इन दोनों की नजदीकियों को दर्शाया गया था।
Discover India: भारत की खोज किसने की है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत को मिले कुछ पुरस्कार
सुशांत सिंह राजपूत को वर्ष 2014 में आई फिल्म “काई पो चे” के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2017 में महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित बनी फिल्म “एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” के लिए इन्हें “बेस्ट एक्टर अवार्ड” देकर सम्मानित किया था।
फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न समारोह के अंदर इन्हें एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में काम करने के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया था।
Ranbir Kapoor: भारत के रॉकस्टार कहे जाने वाले रणवीर कपूर की जीवनी पढ़ने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत के टीवी शो कि लिस्ट | Sushant Singh Rajput all tv show list
वर्ष | धारावाहिक का नाम | किरदार का नाम |
2008-2009 | किस देश में है मेरा दिल | प्रीत जुनेजा |
2009–2011 | पवित्र रिश्ता | मानव देशमुख |
2010 | ज़रा नचके दिखा | प्रतियोगी |
2010-2011 | झलक दिखला जा 4 | प्रतियोगी |
2015 | सीआईडी | ब्योमकेश बख्श्यो |
Garib aadmi loan kaise le: गरीब के लिए सरकारी योजनाएं कैसे पता करें और गरीब आदमी कैसे लोन ले इसकी पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत की कितनी हिट फिल्में हैं? | सुशांत सिंह राजपूत की सभी प्रसिद्ध फिल्मों के नाम
शुद्ध देसी रोमांस: यह फिल्म वर्ष 2013 में 6 सितंबर को रिलीज की गई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 46,26,00,000 रुपये की कमाई की थी और यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
काय पो छे: “काय पो छे” फिल्म वर्ष 2013 में फरवरी माह के अंदर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी जिसकी बॉक्स ऑफिस की कमाई लगभग 43,58,00,000 रुपये तक पहुंची थी।
पीके: इस फिल्म में सुता सुशांत सिंह राजपूत ने एक सपोर्टिंग हीरो का किरदार निभाया था जिसे एक बॉक्स ऑफिस पर 19 दिसंबर 2014 को रिलीज किया गया था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3,37,72,50,000 रुपये की कमाई की थी और यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।
एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी: यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी के ऊपर आधारित है इस फिल्म को वर्ष 2016 में 30 सितंबर को रिलीज किया गया था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,19,09,00,000 रुपये की कमाई की थी और यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
छिछोरे: दोस्तों यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर वर्ष 2019 में 6 सितंबर को रिलीज किया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,47,32,50,000 रुपये का बिजनेस किया था और यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।
शौर्य और अनोखी: अगर आप “शौर्य और अनोखी की कहानी” टीवी सीरियल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, इस टीवी सीरियल को लाइव देखना चाहते हैं या डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत ऑल मूवी लिस्ट (Sushant Singh Rajput all movie list)
फिल्म का नाम | किस वर्ष रिलीज हुई | रिजल्ट | कमाई |
काय पो छे | 2013 | Hit | 46,26,00,000 रुपए |
शुद्ध देसी रोमांस | 2013 | Hit | 43,58,00,000 रुपए |
पीके | 2014 | Blockbuster | 3,37,72,50,000 रुपए |
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी | 2015 | Flop | 26,21,50,000 रुपए |
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | 2016 | Hit | 1,19,09,00,000 रुपए |
राब्ता | 2016 | Flop | 21,68,25,000 रुपए |
केदारनाथ | 2018 | Semi | 70,00,75,000 रुपए |
सोनचिड़िया | 2019 | Flop | 5,63,25,000 रुपए |
छिछोरे | 2019 | Super hit | 1,47,32,50,000 रुपए |
ड्राइव | 2019 | Flop | |
दिल बेचारा | 2022 | Flop |
Garib aadmi loan kaise le: गरीब के लिए सरकारी योजनाएं कैसे पता करें और गरीब आदमी कैसे लोन ले इसकी पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी डायलॉग
फिल्म- पीके डायलॉग: जिस महफिल ने ठुकराया हमको, क्यों उस महफिल को याद करें, आगे लम्हा बुला रहा, आओ उसके साथ चलें।
फिल्म- सोन चिड़िया डायलॉग: गैंग से तो भाग लूंगा वकील, अपने आप से कैसे भागूंगा।
फिल्म- एम एस धोनी डायलॉग: तुम्हारा रिजल्ट डिसाइड नहीं करता है कि तुम लूजर हो कि नहीं, तुम्हारी कोशिश डिसाइड करती है।
फिल्म- राबता डायलॉग: अगर रोजे नहीं रखे तो फिर ईद का क्या मजा।
फिल्म- छिछोरे डायलॉग: सक्सेस के बाद का प्लान सबके पास है लेकिन अगर गलती से फेल हो गए तो फेलियर से कैसे डील करना है इसकी कोई बात ही नहीं करना चाहता।
फिल्म- छिछोरे डायलॉग: हम हार जीत, सक्सेस फेलियर में इतना उलझ गए है कि ज़िन्दगी जीना भूल गए है. ज़िन्दगी में अगर कुछ सबसे ज़्यादा जरुरी है तो वो है खुद जिंदगी।
फिल्म- दिल बेचारा डायलॉग: जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते लेकिन कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं।
फिल्म- एम. एस. धोनी डायलॉग: सर, इधर बाउंसर खत्म नहीं हो रहा, तीन साल से डक किए जा रहे हैं।
फिल्म- काय पो छे डायलॉग: तेरे सिक्कों की छन-छन से मेरी हवा की कीमत कम हो रही है।
फिल्म- छिछोरे डायलॉग: सच्चे दोस्त वही होते हैं जो अच्छे वक्त में आपकी बजाते हैं और जब मुश्किल वक्त आता है तो वो ही छिछोरे आपके दरवाजे पर खड़े नजर आते हैं।
फिल्म- एम. एस. धोनी डायलॉग: मेरी दुनिया तुम्हारी दुनिया से बड़ी नहीं है। एक क्रिकेट किट के बैग के साइज की है।
फिल्म- छिछोरे डायलॉग: पता नहीं क्या जादू है कॉलेज लाइफ में जहां अनजाने मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं जिंदगी भर के लिए। ऐसे वैसे दोस्त नहीं, कुत्ते दोस्त।
फिल्म- डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी डायलॉग: सच के आस-पास वाला झूठ पकड़ना मुश्किल होता है।
फिल्म- एम. एस. धोनी डायलॉग: एक बॉलर विकेट लेगा, एक अच्छा बैट्समैन किसी मैच के लिए रन बनाएगा, किसी मैच में नहीं बनाएगा लेकिन एक अच्छा फील्डर हर मैच में आपके लिए रन बचाएगा।
ससुराल सिमर का: अगर आपको सीरियल देखना पसंद है और आप ससुराल सिमर का सीरियल एक बार फिर से देखना चाहते हैं या इस सीरियल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत के जीवन के रोचक तथ्य को जाने
#1. इन्होंने साल 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया था,
#2. इसके बाद 51 वें फिल्मफेयर अवार्डस में सुशांत सिंह ने बैकग्राउंड डासंर के रूप में काम भी कर चुके हैं,
#3. सुशांत सिंह ने मुंबई में एक डांस ग्रुप में भी परफाॅर्म किया था, जिसके ऐश्ले लोबो कोरियोग्राफर थे,
#4. इसके बाद इन्होंने एक थिएटर में भी काम किया था,
#5. इन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स भी सीखा था,
#6. इसके बाद इन्होंने किस देश में है मेरा दिल नामक एक टीवी सीरियल में काम किया था और इसके बाद पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल में भी यह काम कर चुके हैं,
#7. सुशांत सिंह ने जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 जैसे बड़े डांसिंग शोज में भी हिस्सा लिया था और झलक दिखला जा 4 में उन्हें ‘मोस्ट कंटेस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाइटल भी मिल चुका है,
#8. इसके बाद सफलताओं ने उनके कदम चूमने स्टार्ट किया और उन्हें फिल्मों में काम करने का पहला मौका मिल चुका था, सुशांत सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काय पो छे फिल्म से की थी, जो कि साल 2013 में सिनेमाघरों में लगाई गई थी।
बालिका वधू: भारतीय टीवी सीरियल इंडस्ट्री के अंदर “बालिका वधू” अब तक का सबसे पॉपुलर सीरियल रहा है, अगर आप इस सीरियल को एक बार फिर से देखना चाहते हैं और इस सीरियल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कब हुई? | सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई?
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को मुंबई में बांद्रा के अपार्टमेंट में फांसी लगने से हुई थी, कहा जाता है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या की थी, पर कुछ लोगों का और उनके फैंस का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी वह बिल्कुल शांत स्वभाव के थे और वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकते थे अभी उनके ऊपर सीबीआई जांच चल रही है जिसकी रिपोर्ट अभी आगे आना बाकी है,
महत्वपूर्ण जानकारी- दोस्तों इस पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से रिलेटेड जो भी जानकारी दी गई है वह सभी इंटरनेट से रिसर्च करके निकाली गई है जो कि 100% सही नहीं है।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवालों के जवाब: FAQ’s
Q1: सुशांत सिंह राजपूत हिन्दू धर्म में किस जाती से है।
Ans: राजपूत
Q2: सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी कौन है?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत का विवाह नहीं हुआ था, इसलिए उनकी कोई पत्नी नहीं है।
Q3: सुशांत सिंह राजपूत के पास कितनी संपत्ति है?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत की कुल संपत्ति 59 करोड़ रुपए की है।
Q4: सुशांत सिंह राजपूत ने कितनी फिल्म बनाई है?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत ने कुल 11 फिल्मों में काम किया है।
Q5: क्या अंकिता और सुशांत की शादी हुई थी?
Ans: जी नहीं, अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह ने शादी नहीं की थी।
Q6: सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीदी थी क्या?
Ans: जी हां, सुशांत सिंह ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से 25 जून 2018 को चांद पर जमीन खरीदी थी।
Q7: सुशांत सिंह राजपूत के पास कौन सा टेलीस्कोप है?
Ans: LX-600 नाम का एडवांस टेलिस्कोप हैं।
Q8: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म कौन सी है?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” है जो कि वर्ष 2013 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।
Q9: सुशांत सिंह राजपूत के कितने भाई हैं?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत की चार बहने हैं और चार बहनों पर सुशांत सिंह इकलौते भाई हैं।
Q10: सुशांत सिंह राजपूत का असली नाम क्या था?
Ans: सुशांत सिंह राजपूत का असली नाम “गुलशन” है।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
आगे और पढ़ें:
- संजय दत्त biography in Hindi
- अल्लू अर्जुन बॉयोग्राफी
- सचिन तेंदुलकर की जीवनी
- कपिल देव का जीवन परिचय
- वीरेंद्र सहवाग की जीवनी
Conclusion:
दोस्तों इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और उन्हें भी यह ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने को कहें, और हमें सपोर्ट करें ताकि हम आगे भी आपके लिए और भी अच्छी-अच्छी ज्ञानवर्धक जानकारियां लाते रहे।
हमें उम्मीद है आपको हमारा आज का यह लेख Sushant singh rajput biography in hindi, सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय, पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित आपके मन में जो भी सवाल आ रहे हैं आप उन्हें कमेंट में पूछ सकते हैं और अपनी राय कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं।
दोस्तों इसी तरह से अगर आप आगे भी रेगुलर हमारे सभी लेखों की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे टेलीग्राम ग्रुप के ऊपर फॉलो कर सकते हैं, धन्यवाद।